उत्तर प्रदेशकौशांबी

दारानगर के युवा सौरभ मिश्रा ने हासिल की डॉक्टरी की डिग्री, क्षेत्र में गर्व और उत्साह

दारानगर, कौशाम्बी। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के लिए गौरव का क्षण उस समय बना, जब क्षेत्र के होनहार युवा सौरभ मिश्रा ने लखनऊ से अपनी चिकित्सा शिक्षा सफलतापूर्वक पूरी कर डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

सौरभ मिश्रा स्वर्गीय पत्रकार अमरेश मिश्रा के पुत्र हैं। उन्होंने अपने पिता के सपनों को साकार करते हुए कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ चिकित्सा शिक्षा पूरी की। पढ़ाई के दौरान उनका प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा और वे अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रहे।

डॉक्टर बनने की खबर जैसे ही दारानगर पहुंची, परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि सौरभ ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे दारानगर का नाम रोशन किया है।

क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि अब क्षेत्रवासियों को एक योग्य और समर्पित डॉक्टर की सेवाएं मिल सकेंगी। युवाओं के लिए सौरभ मिश्रा की सफलता एक प्रेरणा है, जो बताती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Vineet Dwivedi

Bureau Chief - Prayagraj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »