Homeराज्यउत्तर प्रदेशसफीपुर में विवाहिता को छोड़ा, दो साल बाद पत्नी को रखने से...

सफीपुर में विवाहिता को छोड़ा, दो साल बाद पत्नी को रखने से पति का इनकार, शिकायत के बाद फरार

रिपोर्ट: रागिनी द्विवेदी, संवाददाता

सफीपुर/उन्नाव। जनपद के सफीपुर क्षेत्र से विवाहिता को छोड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। कोतवाली सफीपुर क्षेत्र के ग्राम शाहाबाद निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के दो वर्ष बाद उसके पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया और बाद में फरार हो गया।

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से रानू शुक्ला पुत्र हरी ओम शुक्ला के साथ संपन्न हुई थी। विवाह के बाद पति उसे शाहाबाद से चेन्नई ले गया, जहां दोनों करीब दो वर्षों तक साथ रहे। महिला का कहना है कि 6 जनवरी 2026 को जब वह चेन्नई से वापस शाहाबाद स्थित ससुराल पहुंची, तो पति ने उसे साथ रखने से साफ इनकार कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि पति पहले भी झूठे बहाने बनाकर घर से बाहर आता-जाता रहा है। अब वह दूसरा विवाह करने की फिराक में उसे छोड़कर फरार हो गया। महिला ने कहा कि इस व्यवहार से उसकी गरिमा और अधिकारों का हनन हुआ है।

न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़िता ने कोतवाली सफीपुर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular