ताज़ा खबरेंसीतापुर

सिधौली में होली की खुशियों पर पड़ा गैस का साया: सुरेश गैस एजेंसी में स्टॉक खत्म, हजारो की संख्या में उपभोक्ता परेशान, नहीं संभाल पा रहे एजेंसी धारक व्यवस्था

सिधौली: होली के त्योहार पर जहां हर घर में गुझिया और पकवान बनाने की तैयारी चल रही है, वहीं सिधौली के उपभोक्ताओं के लिए एक बुरी खबर है। शहर की प्रमुख ‘सुरेश इण्डेन गैस एजेंसी‘ में रसोई गैस सिलेंडर का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया है। एजेंसी की ओर से साफ कहा गया है कि अगले तीन दिनों तक सिलेंडर मिलना मुश्किल है, जिससे करीब एक हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

एडवांस बुकिंग के बावजूद खाली हाथ लौट रहे लोग एजेंसी के कर्मचारी सोनू के मुताबिक, कल के दो इंडेंट (ऑर्डर) पहले से लगे हुए हैं और लगभग 1000 ग्राहकों की बुकिंग अभी बाकी है। कर्मचारी ने बताया कि अगर कल शाम को लोड निकल गया होता, तो आज स्टॉक उपलब्ध रहता। कल एजेंसी पर तीन लोड आए थे, जिसमें लगभग 900 सिलेंडरों की रिफिलिंग और वितरण किया गया, लेकिन भारी मांग के चलते सारा स्टॉक खत्म हो गया। ट्रांसपोर्टेशन में देरी और त्योहार के कारण अचानक बढ़ी मांग को इस किल्लत की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

चूल्हे और इंडक्शन के भरोसे त्योहार होली के मौके पर घरों में पकवान बनाने के कारण गैस की खपत सामान्य दिनों से काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में ऐन वक्त पर सप्लाई रुकने से मध्यम वर्गीय परिवारों और किराए पर रहने वाले लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, नाराज उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रशासन और एजेंसी को त्योहार से पहले पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था रखनी चाहिए थी। अब कई परिवारों को मजबूरी में बिजली के इंडक्शन या पारंपरिक चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »