कानपुर में युवक की पिटाई, पत्नी पर ब्लेड से हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

कानपुर: शहर के रायपुरवा थाना क्षेत्र में रंग खेलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और जब उसकी पत्नी मौके पर पहुंची तो उसके चेहरे पर ब्लेड से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रंग खेलने के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चार मार्च को उसका पति विकास बाइक से बांसमंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान हमराज कॉम्प्लेक्स के सामने रंग खेल रहे कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि किशन वर्मा और विशाल नाम के युवकों ने विकास पर रंग खेलने का दबाव बनाया।

विकास ने परिवार में शोक होने की बात कहकर वहां से जाने की कोशिश की, लेकिन तभी वहां मौजूद आकाश उर्फ बाबा भी मौके पर पहुंच गया और उसने विकास को रोक लिया। आरोप है कि आकाश ने बाइक की चाबी निकालकर जमीन पर फेंक दी।

यह भी पढ़ें  UP होमगार्ड भर्ती 2026: टेलीग्राम वाले 'पेपर माफिया' से रहें सावधान! QR कोड स्कैन किया तो पैसा भी जाएगा और नौकरी भी

विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई

जब विकास ने इसका विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। शोरगुल सुनकर जब उसकी पत्नी मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

महिला के चेहरे पर ब्लेड से वार

पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान आकाश उर्फ बाबा ने उसके चेहरे पर ब्लेड से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके चेहरे से खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को बचाया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रायपुरवा थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर किशन वर्मा, विशाल और आकाश उर्फ बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें  कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे तैयार, मई में PM मोदी करेंगे उद्घाटन। 63 किमी सिग्नल-फ्री हाईवे से यात्रा होगी तेज और आसान।

लेकिन अब कोई सुराग नहीं मिला पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस पैसे लेकर चुपचाप बैठी है अभी जाँच चल रही है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *