उत्तर प्रदेशउन्नावक्राइम न्यूज़ताज़ा खबरेंराजनीतिलखनऊ

हिंदूवादी वाहिनी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, फॉर्च्यूनर से नहर में मिला शव—ड्राइवर पर शक

हिंदूवादी वाहिनी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या। दुबग्गा नहर से शव बरामद, ड्राइवर पर जमीन की रंजिश में हत्या कराने का शक। पढ़ें पूरी खबर।

हिंदूवादी वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनका शव लखनऊ के दुबग्गा इलाके के पास एक नहर से बरामद हुआ है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह को उनकी अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही गोली मारी गई थी। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया गया। पुलिस को सबसे बड़ा शक उनके ड्राइवर पर है। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर ने ही विरोधियों के साथ मिलकर जमीन की पुरानी रंजिश के चलते इस हत्या को अंजाम दिया है। धीरेंद्र प्रताप सिंह फिलहाल लखनऊ के पीजीआई इलाके में रह रहे थे, लेकिन वह मूल रूप से उन्नाव जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ड्राइवर समेत अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें  यूपी: 2023 सिपाही और RO-ARO भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 18 आरोपियों पर चार्जशीट, 1.02 करोड़ की संपत्ति जब्त

छवि

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button