उत्तर प्रदेशउन्नावक्राइम न्यूज़

उन्नाव में 24 घंटे के अंदर तीन अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जुटी शिनाख्त में

उन्नाव में पिछले 24 घंटे में तीन अज्ञात शव मिलने से सनसनी। एक मामला सड़क हादसे का निकला, बाकी दो की पहचान में जुटी पुलिस। पढ़ें पूरी खबर।

उन्नाव। जिले के सदर कोतवाली इलाके में पिछले 24 घंटों के दौरान तीन अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

शराब ठेके के पास मिला पहला शव

पहली घटना शनिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ले में सामने आई। यहां एक शराब ठेके के पास करीब 35 साल के एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वह युवक ठेके के आसपास कूड़ा बीनने का काम करता था और शराब भी पीता था। मृतक ने सफेद टी-शर्ट और कत्थई रंग का अंडरवियर पहन रखा था।

हाईवे किनारे मिला दूसरा शव, निकला सड़क हादसे का मामला

दूसरी घटना उसी दिन लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नरी से पहले एक कबाड़ फैक्ट्री के पास हुई। सड़क किनारे करीब 32 साल के एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। उसके दाहिने कंधे पर छिलने के निशान थे और सिर पर भी चोट के निशान मिले। शुरुआती जांच में पुलिस को लगा कि यह सड़क हादसा हो सकता है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई।

यह भी पढ़ें  लखनऊ अग्निकांड:2016 में गिरनी थी बिल्डिंग, 2026 में 15 चिराग बुझ गए, फाइलें चलती रहीं, जवाबदेही अब भी हवा में

फुटेज में साफ दिखा कि युवक को एक डीसीएम गाड़ी ने टक्कर मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक ने नीली जींस और काले बॉर्डर वाली लाल सैंडो बनियान पहन रखी थी।

नहर में उतराता मिला तीसरा शव

रविवार सुबह करीब 10 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र की नहर में एक और युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। स्थानीय लोगों की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

पुलिस कर रही लगातार प्रयास

इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल तीन अज्ञात शव मिले हैं। उन्होंने पुष्टि की कि तीनों शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही तीनों मामलों का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  रवि किशन बोले- 'जिसे स्पेन जैसा बदलाव न दिखे वो अंधा', मंच पर हंस पड़े योगी-मंत्री; विपक्ष ने घेरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button