खेलताज़ा खबरेंदेशनई दिल्ली

एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम को पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और विद्या रामराज के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे भारतीय एथलेटिक्स के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और विद्या रामराज के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे भारतीय एथलेटिक्स के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए टीम को शुभकामनाएं दीं। पोस्ट में कहा गया कि टीम की गति, शानदार तालमेल और दृढ़ संकल्प ने रेस को रोमांचक बना दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि वे आने वाले समय में भी इसी तरह सफलता हासिल करेंगे और भारतीय एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम का यह प्रदर्शन देश के लिए गर्व का क्षण है।

प्रधानमंत्री ने मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और विद्या रामराज के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Amresh Dwivedi

अमरेश द्विवेदी देश की एकमात्र बहुभाषी न्यूज़ एजेंसी हिंदुस्थान समाचार में कार्यरत हैं। इसके अलावा हिंदुस्थान समाचार की पाक्षिक पत्रिका युगवार्ता और मासिक पत्रिका नवोत्थान के साथ ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में भी उनके आलेख छपते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button