उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंदेश
बैंक हड़ताल टली: 5 दिन कार्य सप्ताह पर बनी सहमति, ग्राहकों को बड़ी राहत

बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल टल गई है। इससे बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल बैंककर्मियों ने पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया था। सरकार और बैंक यूनियनों के बीच हुई वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। अब बैंक पहले की तरह सामान्य रूप से खुलेंगे। हड़ताल टलने से करोड़ों ग्राहकों को होने वाली परेशानी से राहत मिली है। बैंक कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक बातचीत के चलते यह फैसला लिया गया, जिससे आम जनता को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।



