उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरें

Unnao Dussehra 2026: रावण के पुतलों में लाइटिंग और आतिशबाजी, 40 फीट ऊंचा होगा पुतला—20 अक्टूबर को होगा दहन

उन्नाव के कस्बे में हड़हा रोड स्थित कृष्णा कलेक्शन नाम की कपड़े की दुकान में रविवार रात करीब 9 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकान बंद होने के कारण अंदर लगी आग की जानकारी समय रहते नहीं हो सकी। आसपास के लोगों ने जब दुकान के अंदर से तेज धुआं उठता देखा, तो तुरंत दुकान के मालिक शंभू गुप्ता को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार दमकल की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक शंभू गुप्ता ने बताया कि रविवार देर शाम दुकान बंद करके वह अपने घर चले गए थे। उस समय आसपास की अधिकांश दुकानें भी बंद हो चुकी थीं। इसी बीच उनकी दुकान के अंदर से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने फोन करके उन्हें इसकी जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंचे, तो दुकान से आग की ऊंची लपटें निकल रही थीं। उन्होंने शटर खोलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन शटर नहीं खुल सका। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें  उन्नाव में ‘ढाबों’ पर पक रही मिलीभगत! शुद्ध शाकाहारी के नाम पर अंडा-बिरयानी, फूड विभाग मौन क्यों?

दमकल की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया। इस दौरान आग ने दुकान के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने लाखों रुपये के माल के जलने की बात कही है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने आग बुझाने में दमकल कर्मियों की मदद की। सीएफओ अनूप ने बताया कि सूचना के बाद तत्काल दमकल की गाड़ी रवाना कर दी गई थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ashneet Shukla

अश्नीत शुक्ला उन्नाव जनपद के निवासी हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे स्थानीय घटनाओं, जनसमस्याओं और उन्नाव से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में वे निपुण भारत न्यूज़ में जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं और उन्नाव जनपद से समाचार एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ads
Back to top button