देशनई दिल्ली

राजनाथ सिंह 19-20 अक्टूबर को ताजिकिस्तान का करेंगे दौरा, एससीओ बैठक में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19-20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान के दुशान्बे का दौरा करेंगे, जहाँ वे एससीओ काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

advertisement

इस सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग को और विस्तार प्रदान करने पर चर्चा होगी। इसमें व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, कनेक्टिविटी, नवाचार और सांस्कृतिक एवं मानवीय आदान-प्रदान जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अलावा, बैठक में जारी सहयोग गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और संगठन के वित्तीय एवं संस्थागत कामकाज से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

भारत शंघाई सहयोग संगठन के विभिन्न तंत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है। स्टार्टअप व नवाचार, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क और आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भी भारत क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में योगदान देता रहा है।

यह भी पढ़ें  सागरमंथन 2026 का दूसरा दिन : मध्य पूर्व की समुद्री सुरक्षा से AI, ग्रीन पोर्ट्स और ब्लू इकोनॉमी तक

यह बैठक भारत को संगठन के अन्य सदस्य देशों के साथ व्यावहारिक एवं पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को आगे बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगी।

शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की पिछली बैठक 18 नवंबर, 2025 को रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित हुई थी। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने किया था।

Amresh Dwivedi

अमरेश द्विवेदी देश की एकमात्र बहुभाषी न्यूज़ एजेंसी हिंदुस्थान समाचार में कार्यरत हैं। इसके अलावा हिंदुस्थान समाचार की पाक्षिक पत्रिका युगवार्ता और मासिक पत्रिका नवोत्थान के साथ ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में भी उनके आलेख छपते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ads
Back to top button