ताज़ा खबरेंदेशनई दिल्ली

CJP की 3 मांगें: Gyanesh Kumar इस्तीफा, चुनाव रोकें, SIR फ्रीज

कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 3 बड़ी मांगें रखीं: Gyanesh Kumar का इस्तीफा, सभी चुनाव रोकना, SIR फ्रीज कर जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट बहाल करना।

कॉकरोच जनता पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें सौरव दास ने बड़े ऐलान के साथ तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली मांग में उन्होंने Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग की और कहा कि उनके खिलाफ तुरंत आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाए। साथ ही यह सवाल भी उठाया कि Gyanesh Kumar को ये सब करने का आदेश किसने दिया, इसका जवाब दिया जाना चाहिए। दूसरी मांग में पार्टी ने आने वाले सभी चुनावों को तुरंत रोकने, SIR को फ्रीज करने और जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट बहाल करने की बात कही। तीसरी मांग में उन्होंने 2023 के उस कानून को रद्द करने की मांग की, जिसके तहत भारत के चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति होती है। उन्होंने कहा कि इसकी जगह एक नया कानून बनाया जाए, जो जनता का भरोसा जगा सके और जिसमें सिविल सोसाइटी के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित हो।

सौरव दास ने आरोप लगाया कि देश के युवाओं के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है और पार्टी इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र जांच आयोग का गठन किया जाना चाहिए, जो जनता में भरोसा पैदा करे और SIR से जुड़ी सभी निर्णय लेने की प्रक्रियाओं की जांच करे। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट भी जिम्मेदार है, इसलिए पार्टी सुप्रीम कोर्ट से मांग करती है कि SIR से जुड़ी सभी फाइलों और निर्णय प्रक्रिया से संबंधित सभी दस्तावेजों को तुरंत जब्त करके कोर्ट की कस्टडी में रखा जाए। उनका कहना था कि ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि आगे कोई यह न कह सके कि चुनाव आयोग की इमारत में आग लग गई और फाइलें जल गईं या गायब हो गईं।

यह भी पढ़ें  Unnao: छात्र को सपने में आए बाबा श्याम, पीपल के नीचे खोदाई में मिली खाटू श्याम की मूर्ति, पूजा-अर्चना शुरू

इस मौके पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ किया कि उनका किसी भी विपक्षी दल से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस, टीएमसी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी या किसी भी अन्य पार्टी के लिए काम नहीं कर रहे हैं। उनका कहना था कि वे सिर्फ देश के युवाओं के लिए काम कर रहे हैं और उन्हीं के हितों की रक्षा के लिए यह अभियान चला रहे हैं।

Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी एक अनुभवी ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट, क्राइम इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर और डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने डीडी न्यूज़ (दूरदर्शन) में बतौर डिजिटल हेड की सेवाएं दीं और प्राइम टीवी में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर के रूप में न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स की डिजिटल ग्रोथ, ऑडियंस एंगेजमेंट और मल्टी-प्लेटफॉर्म मीडिया स्ट्रैटेजी पर महत्वपूर्ण काम किया। क्राइम इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के तौर पर उन्होंने कई न्यूज़ चैनलों के लिए अंडरकवर/स्पाई-स्टाइल रिपोर्टिंग, स्टिंग ऑपरेशन और फील्ड इन्वेस्टिगेशन किए। संगठित अपराध, साइबर क्राइम, ड्रग्स सिंडिकेट, मानव एवं गौवंश तस्करी और फर्जीवाड़े जैसे विषयों पर उनकी इन्वेस्टिगेशन चर्चित रहीं। कई संवेदनशील मामलों में उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस को जरूरी इनपुट व सहयोग उपलब्ध कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button