ताज़ा खबरेंदेशनई दिल्लीमनोरंजन

नई दिल्ली में 12 से 14 अक्टूबर तक होगा ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026

नई दिल्ली। भारत की वर्ष 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत संस्कृति मंत्रालय 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली में ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026 का आयोजन करेगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव की थीम “शेयर्ड स्टोरीज़, शेयर्ड फ़्यूचर्स” (साझी कहानियां, साझा भविष्य) रखी गई है। इसमें ब्रिक्स के नौ सदस्य देशों और साझेदार देशों से 100 से अधिक रंगमंच कर्मी, विद्वान, विद्यार्थी और सांस्कृतिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह महोत्सव भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पहल है। उन्होंने रंगमंच के माध्यम से विभिन्न देशों के बीच जन-से-जन संबंधों और सांस्कृतिक संवाद को मजबूत करने में इसकी भूमिका पर जोर दिया।

THE DiMo – Dimsum & Momo की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

मंत्रालय के अनुसार, यह महोत्सव अगस्त 2026 में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में अपनाए गए भोपाल घोषणापत्र की भावना के अनुरूप है। घोषणापत्र में सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने, जन-से-जन आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने तथा कलाकारों और सांस्कृतिक कर्मियों के बीच मजबूत नेटवर्क विकसित करने पर जोर दिया गया था। भारत ने इन उद्देश्यों के लिए एक स्वैच्छिक कलाकार रजिस्ट्री का प्रस्ताव भी रखा था। महोत्सव में भारत, थाईलैंड, इंडोनेशिया, रूस, वियतनाम, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान और इथियोपिया भाग लेंगे। भारत की ओर से दो रंगमंच प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी, जबकि अन्य देश अपनी भाषाओं, नाट्य परंपराओं और समकालीन रचनात्मक अभिव्यक्तियों को प्रदर्शित करेंगे। रूस की ओर से दो थिएटर समूह हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें  टेक्नोलॉजी का विकास भारत की सांस्कृतिक नींव से जुड़े रहकर ही होना चाहिए : डॉ. सच्चिदानंद जोशी

खुशियों का त्योहार, स्वादिष्ट खाने के साथ! ✨ Anaya’s Kitchen की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल का उद्घाटन 12 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) में होगा। इसके बाद नई दिल्ली के प्रमुख रंगमंच स्थलों पर प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इनमें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अभिमंच सभागार और सम्मुख सभागार, कमानी सभागार, एलटीजी सभागार और मेघदूत थिएटर शामिल हैं।

महोत्सव में रंगमंच के शास्त्रीय, समकालीन और प्रयोगात्मक रूपों को मंच मिलेगा। इसके साथ ही निर्देशकों, कलाकारों और प्रोडक्शन टीमों की भागीदारी वाली कार्यशालाएं और चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें अभिनय पद्धतियों, प्रदर्शन परंपराओं, रंगमंचीय शिल्प, कलात्मक दृष्टिकोण और तकनीकी डिजाइन जैसे विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, जो संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है, इस महोत्सव के आयोजन के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें  Axis Bank पर कंज्यूमर कोर्ट का हंटर: ATM से नहीं निकले पैसे पर खाते से कट गए ₹5,000; अब 8 साल बाद बैंक भरेगा भारी जुर्माना

मंत्रालय के मुताबिक, ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026 का उद्देश्य साझा कलात्मक मंच के जरिए कलाकारों, रंगमंच कर्मियों और दर्शकों को जोड़ना तथा ब्रिक्स देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग और जन-से-जन संबंधों को मजबूत करना है।

Amresh Dwivedi

अमरेश द्विवेदी देश की एकमात्र बहुभाषी न्यूज़ एजेंसी हिंदुस्थान समाचार में कार्यरत हैं। इसके अलावा हिंदुस्थान समाचार की पाक्षिक पत्रिका युगवार्ता और मासिक पत्रिका नवोत्थान के साथ ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में भी उनके आलेख छपते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button