गुजरातताज़ा खबरेंदेशनई दिल्लीबड़ी खबरबिहार

भुज-बरौनी के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन, गुजरात से बिहार तक रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नई दिल्ली: भारतीय रेल ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी और गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा बिहार के कई प्रमुख शहरों एवं स्टेशनों को जोड़ेगी। नई रेल सेवा कुल 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। रेलवे के अनुसार, इससे देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच यात्रियों को एक अतिरिक्त रेल विकल्प मिलेगा और संबंधित राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

ट्रेन संख्या 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से रात 11:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी।

रेलवे के मुताबिक, भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। वहीं, बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।

यह भी पढ़ें  यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शिक्षकों और कर्मचारियों को सरकारी व निजी अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज

नई अमृत भारत एक्सप्रेस के मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव निर्धारित किए गए हैं। इनमें समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं।

भुज और बरौनी के बीच शुरू होने वाली यह नई रेल सेवा गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी का अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी। इससे इन राज्यों के बीच लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार, नई सेवा देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच रेल संपर्क को बढ़ाने में मदद करेगी और मार्ग में आने वाले प्रमुख शहरों तक यात्रियों की पहुंच को बेहतर बनाएगी।

Amresh Dwivedi

अमरेश द्विवेदी देश की एकमात्र बहुभाषी न्यूज़ एजेंसी हिंदुस्थान समाचार में कार्यरत हैं। इसके अलावा हिंदुस्थान समाचार की पाक्षिक पत्रिका युगवार्ता और मासिक पत्रिका नवोत्थान के साथ ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में भी उनके आलेख छपते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button