ताज़ा खबरेंलखनऊ

लखनऊ में भीषण आग: विकास नगर के मकान में लगी आग, ऊपरी मंजिल जलकर खाक

लखनऊ। Vikas Nagar सेक्टर-14 में सोमवार दोपहर एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और मकान की ऊपरी मंजिल को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि संकरी गलियों के कारण शुरुआती समय में आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

दमकल के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने भी साहस दिखाते हुए बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, जिससे आग को फैलने से काफी हद तक रोका जा सका और बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें  लखनऊ में व्यापारी से 2.5 लाख की लूट का खुलासा, 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग में घर का कीमती सामान, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।

फिलहाल दमकल और पुलिस विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं और आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button