गुजरातताज़ा खबरेंदेशनई दिल्लीबड़ी खबर

1,100 से अधिक विद्यार्थियों को लेकर ‘युवा सोमनाथ यात्रा’ रवाना, गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली से 'युवा सोमनाथ यात्रा 2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 1,100 से अधिक छात्र सोमनाथ मंदिर की एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से ‘युवा सोमनाथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित इस विशेष यात्रा में देश के विभिन्न कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों के 1,100 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। यह विशेष रेलगाड़ी 20 से 25 नवंबर 2026 तक विद्यार्थियों को गुजरात के सोमनाथ मंदिर की आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक यात्रा कराएगी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की अटूट आस्था, दृढ़ संकल्प और सांस्कृतिक निरंतरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले एक हजार वर्षों में बार-बार हुए आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ मंदिर आज भी देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के रूप में खड़ा है।

THE DiMo – Dimsum & Momo की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

उन्होंने कहा कि हमारी पूर्ववर्ती पीढ़ियों ने न केवल अपनी आस्था की रक्षा की, बल्कि भारत की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित रखा। यह यात्रा युवाओं को भारत के संघर्ष, साहस और गौरवशाली इतिहास को करीब से समझने का अवसर प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें  आईआईटी बीएचयू में स्वास्थ्य सेवाओं और सहायक तकनीकों में एआई की क्षमता पर मंथन

श्री शेखावत ने विद्यार्थियों से भारत की बौद्धिक संपदा, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक उपलब्धियों पर गर्व करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ की यात्रा केवल धार्मिक दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान को समझने का महत्वपूर्ण अवसर है।

खुशियों का त्योहार, स्वादिष्ट खाने के साथ! ✨ Anaya’s Kitchen की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत अब तक 35,000 से अधिक श्रद्धालु सोमनाथ महादेव के दर्शन कर चुके हैं। इस पहल के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराया जा रहा है।

संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री समर नंदा ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत अब तक 17 राज्यों के श्रद्धालु सोमनाथ महादेव के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 11 मई 2026 को सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ भी मनाई गई थी।

यह भी पढ़ें  शेयर बाजार का हाल आज: तेजी में खुला बाजार, बिकवाली में हुआ बंद, निवेशकों को बड़ा झटका

उन्होंने कहा कि युवा सोमनाथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को सोमनाथ मंदिर के समृद्ध इतिहास, आध्यात्मिक महत्व और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है।

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के प्रस्थान से पहले ‘साधो बैंड’ ने भक्तिमय संगीत की प्रस्तुति दी। वहीं, एनसीसी की महिला कैडेटों ने औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

यह विशेष रेलगाड़ी नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से गुजरात के वेरावल जंक्शन तक जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी सोमनाथ मंदिर पहुंचकर भारत की ऐतिहासिक, स्थापत्य और आध्यात्मिक विरासत का अनुभव करेंगे।

युवा सोमनाथ यात्रा का उद्देश्य युवाओं में भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव, अपनी ऐतिहासिक जड़ों के प्रति जागरूकता और देश की विरासत को संरक्षित रखने की भावना को मजबूत करना है।

Amresh Dwivedi

अमरेश द्विवेदी देश की एकमात्र बहुभाषी न्यूज़ एजेंसी हिंदुस्थान समाचार में कार्यरत हैं। इसके अलावा हिंदुस्थान समाचार की पाक्षिक पत्रिका युगवार्ता और मासिक पत्रिका नवोत्थान के साथ ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में भी उनके आलेख छपते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button