उत्तर प्रदेशताज़ा खबरें

Agra होटल मर्डर: ब्लैकमेल से परेशान महिला ने ‘मामा’ का गला रेतकर की हत्या, हथौड़े से सिर कुचला

आगरा। Agra के मलपुरा क्षेत्र स्थित इटौरा के एक होटल में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या ने इलाके में दहशत फैला दी। ब्लैकमेलिंग से परेशान एक महिला ने अपने ही रिश्तेदार युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि महिला ने पहले सर्जिकल ब्लेड से गला काटा और फिर हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।

घटना गुरुवार दोपहर करीब सवा 12 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, फतेहपुर सीकरी निवासी 36 वर्षीय खिल्लो ककुआ महिला प्रीति के साथ होटल के कमरा नंबर 204 में ठहरा था। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद विवाद हुआ। आरोप है कि युवक ने महिला से जबरन संबंध बनाने की कोशिश की, जिसके बाद महिला ने पहले से बनाई गई योजना के तहत हमला कर दिया।

THE DiMo – Dimsum & Momo की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

डीसीपी पश्चिम Aditya Singh के अनुसार, हत्या के बाद महिला खुद ही कमरे से बाहर निकलकर चिल्लाने लगी—“मैंने उसे मार डाला।” होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें  पीएम मोदी के साथ देशवासी ड्रोन शो से देखेंगे सोमनाथ मंदिर के 1000 साल

जांच में सामने आया है कि मृतक महिला का रिश्ते में मामा लगता था और दोनों के बीच पहले से संपर्क था। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे और उन्हें पति को दिखाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

खुशियों का त्योहार, स्वादिष्ट खाने के साथ! ✨ Anaya’s Kitchen की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

पुलिस को मौके से सर्जिकल ब्लेड और हथौड़ा बरामद हुआ है, जिन्हें महिला अपने साथ लेकर आई थी। उसके बैग से पेपर स्प्रे भी मिला है, जिससे साफ होता है कि वह पूरी तैयारी के साथ आई थी। कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था और महिला के कपड़ों पर भी खून के निशान मिले हैं।

प्रीति दो बच्चों की मां है और उसका पति बाहर रहकर काम करता है। पुलिस का मानना है कि दोनों के बीच पहले से संबंध थे, लेकिन बाद में ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल के जरिए यह भी पता लगाया जा रहा है कि होटल में मिलने की योजना किसने बनाई थी।

यह भी पढ़ें  लखनऊ में डिजिटल मार्केटिंग और PR के बदलते मायने: बिजनेस की ऑनलाइन पहचान बनाने में Akshant Media Solution की भूमिका

फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस खौफनाक वारदात ने एक बार फिर ब्लैकमेलिंग और निजी संबंधों से जुड़े अपराधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी एक अनुभवी पत्रकार हैं। वे क्राइम की खबरें लिखते हैं और डिजिटल मीडिया का काम भी करते हैं। उन्होंने दूरदर्शन न्यूज़ में डिजिटल हेड और प्राइम टीवी में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया है। वे अंडरकवर रिपोर्टिंग और स्टिंग ऑपरेशन भी करते रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button