उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

पिछड़े और दलित समाज को उनका सामाजिक हक एवं अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस दृढ़ संकल्पित – डॉ. अनिल जयहिंद

मथुरा में सामाजिक न्याय एवं भागीदारी सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, राजेंद्र पाल गौतम बोले- 2027 में सत्ता परिवर्तन में पिछड़े-दलित समाज की एकजुटता होगी निर्णायक

मथुरा/लखनऊ : उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के आह्वान पर मथुरा जनपद के ग्राम दामोदरपुरा में आयोजित सामाजिक न्याय एवं भागीदारी सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सम्मेलन में पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संविधान की रक्षा, जातिगत जनगणना, आरक्षण, सामाजिक समानता और आबादी के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग बुलंद की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए पिछड़े और दलित समाज की एकजुटता निर्णायक साबित होगी। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार दिया है, लेकिन आज संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। सामाजिक न्याय की लड़ाई किसी एक वर्ग की लड़ाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है।

THE DiMo – Dimsum & Momo की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलते हुए दलित, पिछड़े और वंचित समाज को उनका संवैधानिक अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। जब तक सभी सामाजिक वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में भागीदारी नहीं मिलेगी, तब तक वास्तविक सामाजिक न्याय स्थापित नहीं हो सकता।

कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने कहा कि पिछड़े और दलित समाज को उनका सामाजिक हक और अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी दृढ़ संकल्पित है। देश की सत्ता, संसाधनों और निर्णय प्रक्रिया में पिछड़े समाज की वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। जातिगत जनगणना सामाजिक न्याय की दिशा में पहला और जरूरी कदम है। इससे विभिन्न सामाजिक वर्गों की वास्तविक आबादी और शिक्षा, रोजगार, राजनीति तथा आर्थिक संसाधनों में उनकी भागीदारी का पता चल सकेगा।

खुशियों का त्योहार, स्वादिष्ट खाने के साथ! ✨ Anaya’s Kitchen की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय और भागीदारी की लड़ाई को राष्ट्रीय विमर्श बनाया है। कांग्रेस पार्टी इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाएगी। मथुरा में उमड़ा जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहा है।

यह भी पढ़ें  ई20 पेट्रोल नीति पर तहसीन पूनावाला का गडकरी और हरदीप सिंह पुरी पर हमला, 31 दिसंबर 2026 तक कार्रवाई की मांग

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बृज जोन प्रभारी कुणाल चौधरी ने कहा कि मथुरा की धरती से उठी सामाजिक न्याय की आवाज पूरे बृज क्षेत्र में नई राजनीतिक चेतना पैदा करेगी। कांग्रेस का प्रयास है कि पिछड़े, दलित, किसान, मजदूर और नौजवानों को केवल चुनावी भागीदारी तक सीमित न रखा जाए, बल्कि संगठन की जिम्मेदारियों और राजनीतिक निर्णयों में भी उन्हें उचित स्थान मिले।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब प्रभारी राजकुमार मौर्य ने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए सभी वंचित वर्गों को एकजुट होना होगा। बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और रोजगार में असमानता जैसे गंभीर सवालों का समाधान तभी संभव है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग को बराबरी का अवसर और सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिले।

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का 2027 विधानसभा चुनाव सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, रोजगार, आरक्षण और जनता के अधिकारों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और इस बदलाव की सबसे बड़ी ताकत पिछड़े, दलित, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान होंगे।

कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने सम्मेलन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मथुरा में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि पिछड़ा समाज अपने अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी के सवाल पर एकजुट हो रहा है। ओबीसी विभाग प्रदेश के प्रत्येक जनपद में सामाजिक न्याय और भागीदारी का संदेश पहुंचाएगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि दामोदरपुरा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उत्तर प्रदेश का पिछड़ा, दलित और वंचित समाज अब अपने अधिकारों, सम्मान और सत्ता में भागीदारी के सवाल पर निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है। अयोध्या के बाद मथुरा की धरती से सामाजिक न्याय की राजनीति को नई ऊर्जा मिली है।

यह भी पढ़ें  उन्नाव का चुनावी माहौल गरम: विकास बनाम आरोपों की सियासत तेज

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी संविधान, जातिगत जनगणना, आरक्षण और आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ रही है, जिसे जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। 2027 में प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की मजबूत नींव सामाजिक न्याय और सभी वर्गों की सम्मानजनक भागीदारी से रखी जाएगी।

कुंवर सिंह निषाद ने आगे कहा कि यह सम्मेलन महज एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन करोड़ों लोगों की आवाज है, जिन्हें लंबे समय से उनके अधिकारों और प्रतिनिधित्व से वंचित रखा गया है। कांग्रेस का लक्ष्य पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, संगठन और सत्ता में उनका उचित स्थान दिलाना है।

जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष मुकेश धनगर ने सम्मेलन में पहुंचे विशाल जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मथुरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम जनता ने जिस उत्साह के साथ भागीदारी की है, वह ऐतिहासिक है।

सम्मेलन में उपस्थित नेताओं और वक्ताओं ने एक स्वर में संविधान की रक्षा, जातिगत जनगणना, आरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने, शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर उपलब्ध कराने तथा सभी सामाजिक वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने किया। सम्मेलन में शिवदत्त चतुर्वेदी, रमेश कश्यप, मनोज गौड़, पंकज चौधरी, सरवन अहमद, केके गौतम, उमेश शर्मा, आदित्य तिवारी, राजन पाठक, बलवीर प्रधान, राजा गौतम, अशोक निषाद, करन निषाद, रवि वाल्मीकि, हाशिम हुमेर, संदीप चौधरी, कीर्ति कौशिक, आशीष अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अमित दीक्षित, दीपक दीक्षित, धीरज शर्मा, लक्ष्मी नारायण, रूपेश धनगर, श्याम चौधरी, रूपा लवानिया, गीत दिवाकर, राशिद खान, उमाशंकर शर्मा, महेश चौबे सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Amresh Dwivedi

अमरेश द्विवेदी देश की एकमात्र बहुभाषी न्यूज़ एजेंसी हिंदुस्थान समाचार में कार्यरत हैं। इसके अलावा हिंदुस्थान समाचार की पाक्षिक पत्रिका युगवार्ता और मासिक पत्रिका नवोत्थान के साथ ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में भी उनके आलेख छपते रहते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button