उन्नावउत्तर प्रदेशताज़ा खबरें

उन्नाव के लोकनगर में धूमधाम से स्थापित हुए ‘लोकनगर के राजा’, 21 सितंबर को निकलेगी विसर्जन यात्रा

उन्नाव के लोकनगर में गणेश चतुर्थी महोत्सव के मौके पर ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ समिति ने भव्य गणेश स्थापना का आयोजन किया। सोमवार को ‘लोकनगर के राजा’ की प्रतिमा गाजे-बाजे के साथ स्थापित की गई। सुबह से ही पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। ‘लोकनगर के राजा’ की स्थापना से पहले एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप और ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा रास्ता गूंज उठा। भक्तों ने फूल बरसाकर बप्पा का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया।

नर सेवा नारायण सेवा समिति उन्नाव के जिलाध्यक्ष राकेश ने बताया कि यह सात दिवसीय गणेश महोत्सव है। 20 सितंबर 2026 को भव्य जागरण और प्रसाद बांटा जाएगा। 21 सितंबर 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसी दिन दोपहर 1 बजे विसर्जन यात्रा भी निकाली जाएगी। यह सभी धार्मिक कार्यक्रम चौधरी खजान सिंह कॉलेज, लोकनगर, उन्नाव में हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें  एआई से 1980 की फोटो बना रहे हैं? सावधान! कहीं खोल न दें जेल का दरवाजा

इस मौके पर समिति के संस्थापक विमल द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष अनिता द्विवेदी, जिला प्रभारी अजय त्रिवेदी, वीरांगना अध्यक्ष ज्योति राजपूत और जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत मौजूद रहे। इनके साथ पूर्व सैनिक ए के दीक्षित, आर के मिश्रा, निशांत शुक्ला, कमलेश बाजपेई, योगेन्द्र तिवारी, विष्णु गुप्ता, केतन अवस्थी, मनीष मिश्रा, मुकेश दीक्षित, शिव सेवक त्रिपाठी और अंकुर त्रिपाठी भी उपस्थित थे। बड़ी संख्या में इलाके के लोग और भक्तगण भी इस आयोजन में शामिल हुए।

Rahul Verma

Rahul Verma एक अनुभवी हिंदी पत्रकार हैं, जो लगभग 3 वर्षों से Nipun Bharat News के साथ जुड़े हुए हैं। उनकी Hindi writing पर मजबूत पकड़ है और Crime, Politics & Civil Beat में अच्छा अनुभव है। इससे पहले वे Bharat News में कार्यरत रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button