वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर UP कांग्रेस मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलि, आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने किया नमन
यूपी कांग्रेस ने अपने लखनऊ मुख्यालय में झलकारी बाई जयंती मनाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने 1857 की इस महान स्वतंत्रता सेनानी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

लखनऊ। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर नायिका और अदम्य साहस एवं वीरता की प्रतीक वीरांगना झलकारी बाई की जयंती उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, लखनऊ में पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने वीरांगना झलकारी बाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई को नमन किया। इस दौरान सभी ने उनके अदम्य साहस, देशभक्ति, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
वीरांगना झलकारी बाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में साहस और शौर्य की एक प्रेरणादायक मिसाल हैं। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और रानी लक्ष्मीबाई के प्रति उनकी निष्ठा को याद करते हुए कांग्रेसजनों ने उन्हें देश की महान वीरांगनाओं में से एक बताया।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सांसद तनुज पुनिया, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी तथा वीरांगना झलकारी बाई के वंशज प्रो. रविकान्त सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. आरपी त्रिपाठी, शहला अहरारी, वीरेन्द्र मदान, अंकित तिवारी, ओंकारनाथ सिंह, संजय शर्मा, डॉ. उमाशंकर पाण्डेय, विशाल राजपूत, अंशू अवस्थी, शैलेन्द्र तिवारी, अनीस अंसारी, सम्पूर्णानन्द, संजय बाजपेयी, आरपी सिंह, अनस रहमान, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, शैलेन्द्र दीक्षित, राजेश सिंह काली, प्रज्ञा सिंह, शीला मिश्रा एवं सुशीला शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेसजनों ने वीरांगना झलकारी बाई के संघर्ष, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया।




