उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंबड़ी खबरलखनऊ

नोवेल्टी रोड के LDA मोड़ पर बिजली के तारों का मकड़जाल, बड़ा हादसा होने का खतरा

लखनऊ। राजधानी के लालबाग स्थित नोवेल्टी रोड, LDA मोड़ पर बिजली के खंभे पर फैले तारों का जाल किसी भी समय बड़े हादसे की वजह बन सकता है। मौके पर बिजली, केबल और अन्य तार इस तरह उलझे हुए दिखाई दे रहे हैं कि पूरा खंभा तारों से घिरा नजर आता है।

बरसात के मौसम में ऐसी स्थिति और अधिक जोखिम भरी मानी जाती है। यदि शॉर्ट सर्किट या स्पार्किंग होती है तो आग लगने जैसी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। आसपास व्यावसायिक प्रतिष्ठान और आवाजाही होने के कारण खतरा और बढ़ जाता है।

नॉवेल्टी रोड़, LDA मोड़ के पास बने बिजली के खंभे की तस्वीर

तस्वीरों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि बिजली के खंभे पर बड़ी संख्या में तार अव्यवस्थित तरीके से लटके हुए हैं। बिजली सुरक्षा मानकों के अनुसार बिजली और संचार संबंधी केबलों का सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रबंधन आवश्यक है। खुले, ढीले या उलझे तार शॉर्ट सर्किट, करंट फैलने और आग लगने जैसी घटनाओं का कारण बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें  "वोट मांगने आए थे, अब क्षेत्र में दिखते नहीं!” सांसद प्रिया सरोज पर भड़का सपा समर्थक

Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी एक अनुभवी ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट, क्राइम इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर और डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने डीडी न्यूज़ (दूरदर्शन) में बतौर डिजिटल हेड की सेवाएं दीं और प्राइम टीवी में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर के रूप में न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स की डिजिटल ग्रोथ, ऑडियंस एंगेजमेंट और मल्टी-प्लेटफॉर्म मीडिया स्ट्रैटेजी पर महत्वपूर्ण काम किया। क्राइम इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के तौर पर उन्होंने कई न्यूज़ चैनलों के लिए अंडरकवर/स्पाई-स्टाइल रिपोर्टिंग, स्टिंग ऑपरेशन और फील्ड इन्वेस्टिगेशन किए। संगठित अपराध, साइबर क्राइम, ड्रग्स सिंडिकेट, मानव एवं गौवंश तस्करी और फर्जीवाड़े जैसे विषयों पर उनकी इन्वेस्टिगेशन चर्चित रहीं। कई संवेदनशील मामलों में उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस को जरूरी इनपुट व सहयोग उपलब्ध कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button