उत्तर प्रदेशउन्नाव

Unnao Highway Body Box Murder: हाईवे किनारे बक्से में मिला शव, पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा—पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

उन्नाव में हाईवे किनारे बक्से में मिले शव के सनसनीखेज Unnao Highway Body Box Murder मामले का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी नेहा रावत सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल बट्टा, लोहे का बक्सा और लोडर भी बरामद कर लिया गया है। सीओ सिटी विनी सिंह के मुताबिक करीब 10 बजे सदर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अचलगंज से उन्नाव जाने वाले हाईवे के पास हेल्थ मेडिकल सेंटर के अपोजिट वाली लेन में एक संदिग्ध बक्सा रखा हुआ है।

सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और जब बक्से में देखा गया तो लगभग 25 वर्षीय युवक का शव उसमें था। तत्काल शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त के लिए उसे मोर्चरी में रखवाया गया। Unnao Highway Body Box Murder की जांच में एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली, स्वाट और सर्विलांस की 5 टीमें गठित की गईं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी और एनपीआर कैमरे खंगाले तो एक छोटा हाथी लोडर नंबर यूपी 35 एटी 1938 गदनखेड़ा की तरफ से बक्सा लाते हुए और फिर खाली वापस जाते हुए दिखा।

नंबर के आधार पर पुलिस वाहन स्वामी राजेश गुप्ता तक पहुंची, जिसने बताया कि कंचन नगर गंगाघाट की रहने वाली नेहा रावत ने 1200 रुपये में कमरा शिफ्ट करने के लिए लोडर बुक किया था। पुलिस ने नेहा रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। नेहा ने बताया कि उसकी शादी 23 साल पहले हुई थी और उसकी 4 बेटियां हैं। 7-8 साल पहले वह सोनू के संपर्क में आई और दोनों ने शादी कर ली, जिससे एक 5 साल का बेटा भी है। सोनू नशे का आदी हो गया था और अक्सर मारपीट करता था।

यह भी पढ़ें  Unnao Bus Fire: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित बचे

इसी से परेशान होकर 19/20 की रात नेहा ने पड़ोसी जितेंद्र उर्फ राहुल के साथ मिलकर सोनू की बट्टे से मारकर और मुंह-नाक दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को चादर-कंबल में लपेटकर बक्से में बंद किया और तौहीद तथा एक बाल अपचारी की मदद से लोडर से ले जाकर हाईवे किनारे फेंक दिया। Unnao Highway Body Box Murder में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को संरक्षण में लिया है। उन्नाव एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि कोतवाली के हाईवे पर बक्से के नीचे एक बॉडी मिली थी और पुलिस ने पूरी घटना का अनावरण किया है। सूचना मिली थी कि अचलगंज वाले हाईवे के किनारे एक संदिग्ध बॉक्स पड़ा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल चौकी इंचार्ज और थाने की पुलिस गई तो उसमें एक डेड बॉडी मिली, जो लगभग 28 साल के एक व्यक्ति की थी।

यह भी पढ़ें  जौनपुर हत्याकांड: DIG वैभव कृष्ण ने किया घटनास्थल निरीक्षण, आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश

एसएसपी ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले को आगे डेवलप किया गया और पांच टीमें लगाई गईं, तो पता चला कि एक लोडर से बॉक्स को लाकर वहां डाला गया था। वह स्थान काफी सुनसान है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उस लोडर की पहचान की गई। लोडर की पहचान के बाद उसके ड्राइवर और मालिक के माध्यम से आगे की जानकारी जुटाई गई। एसएसपी ने बताया कि 1200 रुपये किराए पर एक महिला ने लोडर हायर किया था। इसमें घटना करने वाली महिला और उसका एक साथी गिरफ्तार हुआ है। इसके साथ ही डेड बॉडी को छिपाने और बॉक्स में रखने के लिए दो लेबर लिए गए, जिसमें एक नाबालिग है और वह भी पुलिस के पास आया है। उसे नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जाएगा और सुधार के लिए जहां भेजना होगा, वहां भेजा जाएगा। Unnao Highway Body Box Murder की जांच में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना में और कौन-कौन शामिल था और हत्या की साजिश कैसे रची गई।



Ashneet Shukla

अश्नीत शुक्ला उन्नाव जनपद के निवासी हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे स्थानीय घटनाओं, जनसमस्याओं और उन्नाव से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में वे निपुण भारत न्यूज़ में जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं और उन्नाव जनपद से समाचार एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button