उन्नावउत्तर प्रदेशताज़ा खबरें

उन्नाव में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, चंद्रशेखर आजाद पर हमले और विनोद साहनी की मौत के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

उन्नाव में सोमवार दोपहर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क और तिकोनिया पार्क के पास धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर बाराबंकी में हुए कथित हमले और गोंडा में पार्टी कार्यकर्ता विनोद साहनी की पुलिस हिरासत में मौत के विरोध में यह प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई।

आजाद समाज पार्टी के उन्नाव जिलाध्यक्ष एडवोकेट जतिन चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद गोंडा में पुलिस हिरासत में मारे गए कार्यकर्ता विनोद साहनी के परिवार से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान बाराबंकी के रावनगर थाना क्षेत्र के पास कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर हमला किया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन हमलावरों को रोकने या उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के बाद पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को ही हिरासत में ले लिया। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की और कहा कि हमले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। साथ ही बाराबंकी पुलिस की भूमिका की भी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। अगर जांच में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें  Arshad Madani Saharanpur: मस्जिदें गिराने वाले आज सत्ता में हैं, कल नहीं रहेंगे—इस्लाम को कोई नहीं मिटा सकता
THE DiMo – Dimsum & Momo की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

प्रदर्शनकारियों ने गोंडा में विनोद साहनी की मौत के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें सरकार और राष्ट्रपति तक पहुंचा रहे हैं। जब तक दोनों मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। धरने में पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  लखनऊ स्नातक सीट पर BJP का फिर अवनीश कुमार सिंह पर भरोसा, युवाओं से सीधा संवाद
खुशियों का त्योहार, स्वादिष्ट खाने के साथ! ✨ Anaya’s Kitchen की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Rahul Verma

Rahul Verma एक अनुभवी हिंदी पत्रकार हैं, जो लगभग 3 वर्षों से Nipun Bharat News के साथ जुड़े हुए हैं। उनकी Hindi writing पर मजबूत पकड़ है और Crime, Politics & Civil Beat में अच्छा अनुभव है। इससे पहले वे Bharat News में कार्यरत रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button