उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंलखनऊ

लखनऊ: सरोजनीनगर में पुरानी रंजिश में मां-बेटी से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के बेहसा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता सपना रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 अप्रैल की दोपहर वह अपनी मां विमला के साथ घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोसी सुनील कुमार, उनकी पत्नी नीरज, बेटी प्राची, बेटा वैभव और भतीजे प्रिंसू व नैतिक वहां पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया।

आरोप है कि बात बढ़ने पर पड़ोसियों ने मां-बेटी के साथ मारपीट की, जिसमें सपना और उनकी मां विमला को चोटें आईं। सपना के अनुसार, घटना के दौरान उनके कान का झाला भी गिर गया, जो काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल सका, जबकि उनकी मां के हाथ में सूजन आ गई है।

यह भी पढ़ें  उन्नाव: गंगाघाट स्टेशन के कायाकल्प की राह साफ, रेलवे भूमि से हटेंगे अवैध निर्माण

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी एक अनुभवी ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट, क्राइम इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर और डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने डीडी न्यूज़ (दूरदर्शन) में बतौर डिजिटल हेड की सेवाएं दीं और प्राइम टीवी में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर के रूप में न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स की डिजिटल ग्रोथ, ऑडियंस एंगेजमेंट और मल्टी-प्लेटफॉर्म मीडिया स्ट्रैटेजी पर महत्वपूर्ण काम किया। क्राइम इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के तौर पर उन्होंने कई न्यूज़ चैनलों के लिए अंडरकवर/स्पाई-स्टाइल रिपोर्टिंग, स्टिंग ऑपरेशन और फील्ड इन्वेस्टिगेशन किए। संगठित अपराध, साइबर क्राइम, ड्रग्स सिंडिकेट, मानव एवं गौवंश तस्करी और फर्जीवाड़े जैसे विषयों पर उनकी इन्वेस्टिगेशन चर्चित रहीं। कई संवेदनशील मामलों में उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस को जरूरी इनपुट व सहयोग उपलब्ध कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button