Homeताज़ा खबरेंदूरदर्शन लखनऊ में भर्ती: सोशल मीडिया के उस्तादों के लिए 'असाइनमेंट' पावे...

दूरदर्शन लखनऊ में भर्ती: सोशल मीडिया के उस्तादों के लिए ‘असाइनमेंट’ पावे का बड़ा मौका!

लखनऊ के डिजिटल प्रोफेशनल्स और सोशल मीडिया के उस्तादों के लिए प्रसार भारती एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश (DD UP) ने अपनी डिजिटल मौजूदगी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ‘असाइनमेंट’ के आधार पर भर्ती निकाली है। अगर आप लखनऊ के निवासी हैं और सोशल मीडिया की दुनिया की अच्छी समझ रखते हैं, तो यह अवसर आपके लिए ही है।

नीचे इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दी गई है:

पदों का विवरण और मानदेय

दूरदर्शन ने मुख्य रूप से दो श्रेणियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह काम पूरी तरह से असाइनमेंट आधारित होगा और इसके लिए भुगतान भी इसी आधार पर किया जाएगा:

  • वेबसाइट एडिटर/सोशल मीडिया: ₹3,000 प्रति असाइनमेंट।

  • वेबसाइट असिस्टेंट/सोशल मीडिया असिस्टेंट: ₹2,500 प्रति असाइनमेंट।

कौन कर सकता है आवेदन? (योग्यता)

इन पदों के लिए विभाग ने कुछ अनिवार्य शर्तें रखी हैं:

  • वेबसाइट एडिटर: उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। साथ ही डिजिटल मार्केटिंग या सोशल मीडिया में डिग्री/डिप्लोमा और एक साल का अनुभव होना चाहिए।

  • वेबसाइट असिस्टेंट: उम्मीदवार का 12वीं पास होना और डिजिटल मार्केटिंग या सोशल मीडिया में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा होना जरूरी है।

  • तकनीकी ज्ञान: आपको Canva, Adobe Premiere Pro, Final Cut Pro, Photoshop और कोरल्ड्रॉ जैसे सॉफ्टवेयर चलाने का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा यूनिकोड हिंदी टाइपिंग का ज्ञान भी आवश्यक है।

  • भाषा: हिंदी और अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। यदि आपको अवधी, भोजपुरी, ब्रज या बुंदेली जैसी स्थानीय बोलियों की समझ है, तो आपको प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्य जिम्मेदारियां

चयनित उम्मीदवारों को डीडी यूपी के फ्लैगशिप प्रोग्राम्स के लिए कंटेंट कैलेंडर तैयार करना होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की संस्कृति और समाज से जुड़े वीडियो, रील्स और ग्राफिक्स बनाना शामिल है। साथ ही, विशेष आयोजनों और ब्रेकिंग न्यूज़ की लाइव सोशल मीडिया कवरेज की जिम्मेदारी भी आपकी होगी।

जरूरी बातें और शर्तें

  • यह भर्ती केवल लखनऊ जिले के निवासियों के लिए है।

  • यह कोई स्थायी नौकरी नहीं है। चयनित उम्मीदवारों को महीने में अधिकतम 7 दिन का काम दिया जा सकता है।

  • काम की जरूरत के हिसाब से आपको ‘ऑड आवर्स’ (विषम परिस्थितियों या समय) में भी कार्य करना पड़ सकता है।

  • आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

कैसे और कहाँ करें अप्लाई?

आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अप्रैल 2026 है। आपको अपना आवेदन पत्र भरकर, सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ नीचे दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना होगा या आप खुद जाकर भी जमा कर सकते हैं:

पता: कार्यक्रम प्रमुख (Head of Programme), दूरदर्शन केंद्र, 24-अशोक मार्ग, लखनऊ – 226001

आवेदन फॉर्म और अन्य विवरण के लिए आप प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट (prasarbharati.gov.in) पर जा सकते हैं।

Apply Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular