उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज़ताज़ा खबरेंबड़ी खबर

गोरखपुर: जयंतीपुर में युवक की चाकू मारकर नृशंस हत्या, परिवार बोला- पहले भी दी गई थी खतरे की सूचना

गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जयंतीपुर निवासी कार्तिकेय मिश्रा उर्फ शुभम की गुरुवार सुबह नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार का दावा है कि पूर्व में कई बार एसएसपी को खतरे की सूचना दी गई थी। मृतक के पिता और बड़े भाई को पहले सुरक्षा भी मिली हुई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया। परिवार ने अब प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि अगर समय रहते सुरक्षा बरकरार रखी जाती, तो शायद यह वारदात टल सकती थी।

वारदात के समय की बात करें तो शुभम के पिता स्वदेश मिश्रा की किडनी खराब है और ट्रांसप्लांट कराने के लिए पूरा परिवार इस समय लखनऊ में मौजूद था। शुभम दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और गांव स्थित घर पर अकेला ही रह रहा था। बुधवार रात भोजन के बाद वह घर के बाहर बरामदे में सोने चला गया था। गुरुवार तड़के करीब पांच बजे अज्ञात हमलावरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया और उसके सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान पड़े शुभम को एंबुलेंस से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे तैयार, मई में PM मोदी करेंगे उद्घाटन। 63 किमी सिग्नल-फ्री हाईवे से यात्रा होगी तेज और आसान।

घटना की जानकारी लखनऊ में मौजूद मां सुधा मिश्रा और अन्य स्वजन को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन लखनऊ से गोरखपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। सूचना मिलते ही बांसगांव पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी। हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल पूरे गांव में तनाव का माहौल है और लोग इस वारदात से सहमे हुए हैं।

Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी एक अनुभवी ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट, क्राइम इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर और डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने डीडी न्यूज़ (दूरदर्शन) में बतौर डिजिटल हेड की सेवाएं दीं और प्राइम टीवी में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर के रूप में न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स की डिजिटल ग्रोथ, ऑडियंस एंगेजमेंट और मल्टी-प्लेटफॉर्म मीडिया स्ट्रैटेजी पर महत्वपूर्ण काम किया। क्राइम इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के तौर पर उन्होंने कई न्यूज़ चैनलों के लिए अंडरकवर/स्पाई-स्टाइल रिपोर्टिंग, स्टिंग ऑपरेशन और फील्ड इन्वेस्टिगेशन किए। संगठित अपराध, साइबर क्राइम, ड्रग्स सिंडिकेट, मानव एवं गौवंश तस्करी और फर्जीवाड़े जैसे विषयों पर उनकी इन्वेस्टिगेशन चर्चित रहीं। कई संवेदनशील मामलों में उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस को जरूरी इनपुट व सहयोग उपलब्ध कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button