Eastउत्तर प्रदेशउन्नाव

Unnao News: सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए कोतवाली सदर पुलिस ने किया पैदल गस्त

जनपद उन्नाव में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से आज 8 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में पैदल गस्त की गई। इस पैदल गस्त का मकसद इलाके में अपराध पर अंकुश लगाना और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अहम इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

पुलिस की इस सक्रियता से इलाके के लोगों को राहत महसूस हुई। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की लगातार गश्त से अपराधियों में डर बना रहता है और आम जनता को सुरक्षा की भावना मिलती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और आगे भी इस तरह की गश्त जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो वे तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें  UP Government Nurses Protest: करवा चौथ पर भी जारी रहा नर्सों का बहिष्कार, 21वें दिन शासनादेश पर टिकी नजर
THE DiMo – Dimsum & Momo की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
खुशियों का त्योहार, स्वादिष्ट खाने के साथ! ✨ Anaya’s Kitchen की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Ashneet Shukla

अश्नीत शुक्ला उन्नाव जनपद के निवासी हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे स्थानीय घटनाओं, जनसमस्याओं और उन्नाव से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में वे निपुण भारत न्यूज़ में जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं और उन्नाव जनपद से समाचार एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button