लखनऊ

लखनऊ: छात्र की गोली लगने से मौत मामले में हत्या की FIR, डिप्टी सीएम के रिश्तेदार का बेटा आरोपी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में 13 साल के छात्र उनैज की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने हत्या की धारा में एफआईआर (FIR) दर्ज की है। आरोपी छात्र प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले का नाबालिग बेटा बताया जा रहा है।

बर्थडे पार्टी के दौरान कार में चली गोली

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को आरोपी छात्र का जन्मदिन था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपने दोस्त उनैज को उसके घर से कार में लेकर निकला था। कार में आरोपी के दो अन्य दोस्त और ड्राइवर भी मौजूद थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने घर के नीचे कार खड़ी करवाई और सभी अंदर बैठकर पार्टी करने लगे। इसी बीच अचानक गोली चल गई, जो सीधे उनैज के माथे पर लगी। आनन-फानन में उसे लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  डीजी कारागार पी.सी. मीना ने की समीक्षा बैठक, जेल सुरक्षा और मानवाधिकार मामलों पर दिए सख्त निर्देश

Lucknow Student Shot Dead at Birthday Party | Krishna Nagar

पिता का गंभीर आरोप: “सटाकर मारी गई गोली”

मृतक उनैज के पिता जमीर खान ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है। एफआईआर में उन्होंने आरोप लगाया है कि गोली गलती से नहीं चली, बल्कि माथे पर सटाकर मारी गई है। जमीर खान का यह भी कहना है कि आरोपी के पिता संजीव त्रिपाठी ने पहले भी उन्हें स्कूल की मीटिंग के दौरान देख लेने की धमकी दी थी। जिस रिवॉल्वर से गोली चली, वह संजीव त्रिपाठी के नाम पर ही रजिस्टर्ड है।

परिजनों का हंगामा और सियासी सरगर्मी

मंगलवार दोपहर जब उनैज का शव उसके गांव बेहसा लाया गया, तो कोहराम मच गया। नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे मोहनलालगंज के सपा सांसद आरके चौधरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और चेतावनी दी कि अगर दो दिन के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवा

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्र, उसके माता-पिता, कार में सवार अन्य दो दोस्तों और ड्राइवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि नाबालिग के हाथ में लोडेड रिवॉल्वर कैसे आई और क्या गोली वाकई आपसी विवाद में जानबूझकर मारी गई थी।

Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी एक अनुभवी ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट, क्राइम इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर और डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने डीडी न्यूज़ (दूरदर्शन) में बतौर डिजिटल हेड की सेवाएं दीं और प्राइम टीवी में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर के रूप में न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स की डिजिटल ग्रोथ, ऑडियंस एंगेजमेंट और मल्टी-प्लेटफॉर्म मीडिया स्ट्रैटेजी पर महत्वपूर्ण काम किया। क्राइम इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के तौर पर उन्होंने कई न्यूज़ चैनलों के लिए अंडरकवर/स्पाई-स्टाइल रिपोर्टिंग, स्टिंग ऑपरेशन और फील्ड इन्वेस्टिगेशन किए। संगठित अपराध, साइबर क्राइम, ड्रग्स सिंडिकेट, मानव एवं गौवंश तस्करी और फर्जीवाड़े जैसे विषयों पर उनकी इन्वेस्टिगेशन चर्चित रहीं। कई संवेदनशील मामलों में उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस को जरूरी इनपुट व सहयोग उपलब्ध कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button