ताज़ा खबरें

KGMU लखनऊ की शर्मनाक तस्वीर: वार्ड में भरा पानी, महिला मरीजों को पुरुषों के शौचालय जाने की मजबूरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से बदहाली का एक विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केजीएमयू के ऑर्थो लिम सेंटर के तीसरे फ्लोर पर स्थित एचडीयू (HDU) वार्ड में अव्यवस्थाओं का ऐसा आलम है कि तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड में भरा पानी, भीगे बिस्तर

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एचडीयू वार्ड के पूरे फ्लोर से लेकर वार्ड के अंदर तक पानी भर गया है। रात के समय जब मरीजों के परिजन जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो रहे थे, तभी अचानक आए पानी के सैलाब ने सब कुछ भिगो दिया। परिजनों को आनन-फानन में अपने भीगे बिस्तर समेटने पड़े और रात जागकर काटनी पड़ी।

महिलाओं की गरिमा दांव पर: पुरुष शौचालय जाने की मजबूरी

अस्पताल में सुविधाओं के अभाव का सबसे गंभीर मामला शौचालयों से जुड़ा है। तीमारदारों ने शिकायत की है कि महिला बाथरूम में पानी नहीं आता है। इसके चलते महिला मरीजों और उनकी महिला तीमारदारों को मजबूरी में पुरुषों के बाथरूम में जाना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही ने मरीजों की निजता और गरिमा पर सवालिया निशान लगा दिया है।

यह भी पढ़ें  WPL 2026 में इतिहास, गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्ज मैच में लगे महिला T20 के सबसे ज़्यादा 21 छक्के

बाहर से मंगा रहे सिरिंज, नर्सिंग स्टाफ का जवाब- ‘स्टॉक नहीं है’

अस्पताल में केवल बुनियादी सुविधाओं की ही कमी नहीं है, बल्कि जीवन रक्षक दवाओं और उपकरणों का भी अकाल है। तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल में सिरिंज तक उपलब्ध नहीं है। पूछने पर नर्सिंग स्टाफ साफ कह देता है कि “हमारे स्टॉक में सिरिंज नहीं है, आप बाहर से लाकर दीजिए।”

परिजन खुद कर रहे वार्ड बॉय का काम

वार्ड में स्टाफ की भारी कमी देखी जा रही है। तीमारदारों का कहना है कि न तो समय पर नर्सिंग स्टाफ आता है और न ही वार्ड बॉय। ऐसे में मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाने से लेकर उनकी साफ-सफाई और अन्य सभी काम तीमारदारों को खुद ही करने पड़ रहे हैं। चिकित्सा विभाग को टैग करते हुए लोग अब इस पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें  भारत-जापान सहयोग से वन प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, 537 करोड़ की परियोजना पर काम शुरू

Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी एक अनुभवी ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट, क्राइम इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर और डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने डीडी न्यूज़ (दूरदर्शन) में बतौर डिजिटल हेड की सेवाएं दीं और प्राइम टीवी में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर के रूप में न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स की डिजिटल ग्रोथ, ऑडियंस एंगेजमेंट और मल्टी-प्लेटफॉर्म मीडिया स्ट्रैटेजी पर महत्वपूर्ण काम किया। क्राइम इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के तौर पर उन्होंने कई न्यूज़ चैनलों के लिए अंडरकवर/स्पाई-स्टाइल रिपोर्टिंग, स्टिंग ऑपरेशन और फील्ड इन्वेस्टिगेशन किए। संगठित अपराध, साइबर क्राइम, ड्रग्स सिंडिकेट, मानव एवं गौवंश तस्करी और फर्जीवाड़े जैसे विषयों पर उनकी इन्वेस्टिगेशन चर्चित रहीं। कई संवेदनशील मामलों में उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस को जरूरी इनपुट व सहयोग उपलब्ध कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button