लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को टाटा मोटर्स के प्लांट से एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। कंपनी ने यहां से अपनी 10 लाखवीं गाड़ी (जीरो इमिशन इलेक्ट्रिक बस) को रोल आउट किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस ई-बस को हरी झंडी दिखाई और उसकी सवारी भी की। इस दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने सीएम योगी को बस की खासियतों से अवगत कराया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यह कार्यक्रम केवल औद्योगिक क्रांति नहीं है, बल्कि उस ऐतिहासिक उड़ान का लॉन्च पैड है, जो भारत की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए तैयार कर रहा है।”योगी ने आगे कहा कि जब हम मोमेंटम (Momentum) की बात करते हैं, तो यह सिर्फ ‘M’ नहीं है। जहां द्रव्यमान (Mass) है, वहां गति (Velocity) भी होती है और यही गति हमें नई ताकत देती है। “यह गति डबल इंजन सरकार की डबल स्पीड का प्रतीक है। यह मोमेंटम अब केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर भी साफ दिखाई दे रहा है।”सीएम योगी ने पुराने और नए उत्तर प्रदेश की तुलना करते हुए कहा, “9 वर्ष पहले यहां कनेक्टिविटी खराब थी, सुरक्षा का संकट था, निवेशक डरते थे। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। भारत के कुल एक्सप्रेसवे का 55% उत्तर प्रदेश में है। इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने जा रहे हैं, जिसके बाद यूपी का हिस्सा 60% हो जाएगा।”एयरपोर्ट को लेकर उन्होंने बताया, “34 वर्ष पहले केवल दो एयरपोर्ट थे, वो भी बंद पड़े थे। आज 16 एयरपोर्ट पूरी तरह क्रियाशील हैं। हाल ही में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया।”
योगी आदित्यनाथ ने टाटा मोटर्स की 34 वर्ष की यात्रा की सराहना करते हुए कहा, “लखनऊ प्लांट से 10 लाखवीं वाहन की लॉन्चिंग सिर्फ एक प्लांट की उपलब्धि नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के ग्लोबल हब बनने का सूचक है। यह उड़ान रुकने के लिए नहीं, बल्कि आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए है।”टाटा संस चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कार्यक्रम में कहा कि लखनऊ प्लांट में मजबूत सप्लायर इकोसिस्टम है।
उन्होंने घोषणा की कि अगले 5 वर्षों में यहां से 20 लाख वाहन और बनाए जाएंगे। साथ ही हाइड्रोजन बस उत्पादन शुरू करने की भी योजना बताई गई।यह उपलब्धि न सिर्फ टाटा मोटर्स के लिए, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, ग्रीन मोबिलिटी और रोजगार सृजन के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो रही है।