उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंलखनऊ

Gomti Nagar Durga Puja Controversy: 11 साल पुरानी परंपरा पर संकट, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता विवेक दुबे ने CM से की अपील

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में पिछले 11 वर्षों से होती आ रही दुर्गा पूजा को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। इस मामले पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और अधिवक्ता विवेक दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने 11 वर्षों पुरानी इस परंपरा को बचाने की अपील की है। विवेक दुबे ने अपनी पोस्ट में लिखा कि गोमती नगर विस्तार में पिछले 11 सालों से मां दुर्गा की पूजा पूरे श्रद्धा और परंपरा के साथ होती आ रही है। यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि वर्षों से जुड़ी हुई क्षेत्रवासियों की आस्था, सामाजिक एकता और सामूहिक भावना का प्रतीक है।

advertisement

उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार माननीय विधायक श्री योगेश शुक्ला जी खुद मंदिर पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत के लिए डीसीपी महोदय के पास भी गए। वहीं माननीय स्नातक एमएलसी श्री अवनीश सिंह जी भी पूरे दिन अधिकारियों के संपर्क में रहकर स्थिति की जानकारी लेते रहे। डीसीपी महोदय द्वारा भी माननीय विधायक जी के समक्ष सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद अभी तक अनुमति न मिलना निश्चित रूप से चिंता का विषय है। विवेक दुबे ने साफ किया कि उनका प्रशासन से कोई विवाद नहीं है और न ही वह कानून-व्यवस्था के महत्व को कम आंकते हैं। धार्मिक आयोजन भी प्रशासन के निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही होना चाहिए। लेकिन उनका विनम्र प्रश्न यह है कि जब 11 वर्षों से यह परंपरा शांतिपूर्वक चली आ रही है, आयोजक प्रशासन के सभी नियमों का पालन करने को तैयार हैं और जनप्रतिनिधि स्वयं अधिकारियों से संवाद कर रहे हैं, तो समय रहते अनुमति देने में आखिर क्या कठिनाई है।

विवेक दुबे ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि अब समय बहुत कम बचा है। अगर आज अनुमति मिल जाती है, तो श्रद्धालु पूर्व की तरह मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर सकेंगे, पंडाल सजेगा, पूजा होगी, स्टॉल लगेंगे और डांडिया सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकेंगे। लेकिन अगर आज अनुमति नहीं मिलती, तो आयोजकों को मजबूर होकर कल इस 11 वर्षों पुरानी परंपरा को स्थगित करना पड़ेगा, माता से क्षमा मांगते हुए प्रतिमा न लानी पड़ेगी और निर्माणाधीन पंडाल भी हटाना पड़ेगा। एक सामाजिक नागरिक और मां दुर्गा के भक्त के रूप में उन्होंने मुख्यमंत्री जी और जिला प्रशासन से विनम्र अपील की है कि आस्था का सम्मान हो, 11 वर्षों की परंपरा न टूटे, प्रशासनिक नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए अनुमति प्रदान की जाए और श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की आराधना का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि प्रशासन और नागरिक आमने-सामने नहीं हैं, दोनों का उद्देश्य शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमापूर्ण आयोजन होना चाहिए। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि आज ही सकारात्मक समाधान निकले और गोमती नगर विस्तार की 11 वर्षों पुरानी परंपरा इस वर्ष भी उसी श्रद्धा और भव्यता के साथ आगे बढ़े।

यह भी पढ़ें  उन्नाव में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन, कथा और विशाल लंगर

Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी एक अनुभवी ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट, क्राइम इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर और डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने डीडी न्यूज़ (दूरदर्शन) में बतौर डिजिटल हेड की सेवाएं दीं और प्राइम टीवी में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर के रूप में न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स की डिजिटल ग्रोथ, ऑडियंस एंगेजमेंट और मल्टी-प्लेटफॉर्म मीडिया स्ट्रैटेजी पर महत्वपूर्ण काम किया। क्राइम इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के तौर पर उन्होंने कई न्यूज़ चैनलों के लिए अंडरकवर/स्पाई-स्टाइल रिपोर्टिंग, स्टिंग ऑपरेशन और फील्ड इन्वेस्टिगेशन किए। संगठित अपराध, साइबर क्राइम, ड्रग्स सिंडिकेट, मानव एवं गौवंश तस्करी और फर्जीवाड़े जैसे विषयों पर उनकी इन्वेस्टिगेशन चर्चित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ads
Back to top button