ताज़ा खबरेंउत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में 11 मई को अखण्ड आर्यावर्त महासभा का कार्यकर्ता सम्मेलन

लखनऊ में अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा, उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से 11 मई को बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम राय उमानाथ ऑडिटोरियम, भातखण्डे विश्वविद्यालय, कैसरबाग में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन सुबह 11 बजे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी करेंगे।

THE DiMo – Dimsum & Momo की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से संगठन के कार्यकर्ता, साधु-संत और कई हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और 10 मई से ही बाहर से आने वाले लोगों का लखनऊ पहुंचना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें  सफीपुर में विवाहिता को छोड़ा, दो साल बाद पत्नी को रखने से पति का इनकार, शिकायत के बाद फरार

प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, सम्मेलन के दौरान संगठन को प्रदेश स्तर पर और मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके अलावा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी अहम मंथन किया जाएगा।

खुशियों का त्योहार, स्वादिष्ट खाने के साथ! ✨ Anaya’s Kitchen की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

उन्होंने कहा कि संगठन हिंदूवादी विचारधारा रखने वाले प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने की योजना पर भी चर्चा करेगा। सम्मेलन में सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ संगठन के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजकों का दावा है कि यह सम्मेलन संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा और आने वाले समय में इसकी राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता को नई दिशा देगा।

लखनऊ में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर संगठन के पदाधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और बाहर से आने वाले मेहमानों के स्वागत की विशेष तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें  बदायूं में 50 साल पुरानी प्रभात फेरी पर बवाल, पुलिस लाठीचार्ज में महिलाएं-युवक घायल, थाने का घेराव

राजधानी में होने वाला यह सम्मेलन राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें आगामी विधानसभा चुनाव और हिंदूवादी मुद्दों पर खुलकर चर्चा होने की संभावना है।

Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी एक अनुभवी पत्रकार हैं। वे क्राइम की खबरें लिखते हैं और डिजिटल मीडिया का काम भी करते हैं। उन्होंने दूरदर्शन न्यूज़ में डिजिटल हेड और प्राइम टीवी में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया है। वे अंडरकवर रिपोर्टिंग और स्टिंग ऑपरेशन भी करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button