ताज़ा खबरेंदेश

PM Modi 9 October: महिला एवं बाल विकास पर विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में लेंगे हिस्सा, करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 9 अक्टूबर 2026 को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में महिला एवं बाल विकास पर विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। 8-9 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन में सभी राज्यों के राजनीतिक नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों की भागीदारी होगी। यह प्रधानमंत्री द्वारा सहकारी संघवाद को सुदृढ़ करने, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के सामूहिक स्वामित्व को बढ़ावा देने और केंद्र-राज्य के घनिष्ठ सहयोग के माध्यम से परिणामों में तेजी लाने के लिए परिकल्पित विभागीय शिखर सम्मेलनों की श्रृंखला में दूसरा शिखर सम्मेलन है।

advertisement

यह शिखर सम्मेलन चार मुख्य विषय-वस्तुओं पर केंद्रित होगा। पहला विषय है बेहतर पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों की पुनर्कल्पना। दूसरा विषय है निर्बल बच्चों के लिए सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करना। तीसरा विषय है संस्थागत और विधायी ढांचों के प्रभावी कार्यान्वयन के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा। चौथा विषय है प्रमुख योजनाओं की प्रभावशीलता और परिणामों को बढ़ाकर महिलाओं का सशक्तिकरण करना। विभागीय शिखर सम्मेलन मॉडल केंद्र और राज्य सरकारों के हितधारकों को एक साथ लाता है, ताकि वे क्षेत्रवार प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श कर सकें, अच्छी कार्यप्रणालियों को साझा कर सकें, कार्यान्वयन संबंधी चुनौतियों का समाधान कर सकें और बेहतर शासन एवं सेवा वितरण के लिए समयबद्ध कार्यों पर सहमत हो सकें। इस शिखर सम्मेलन से महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है

यह भी पढ़ें  लखनऊ में व्यापारी से 2.5 लाख की लूट का खुलासा, 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार

Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी एक अनुभवी ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट, क्राइम इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर और डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने डीडी न्यूज़ (दूरदर्शन) में बतौर डिजिटल हेड की सेवाएं दीं और प्राइम टीवी में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर के रूप में न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स की डिजिटल ग्रोथ, ऑडियंस एंगेजमेंट और मल्टी-प्लेटफॉर्म मीडिया स्ट्रैटेजी पर महत्वपूर्ण काम किया। क्राइम इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के तौर पर उन्होंने कई न्यूज़ चैनलों के लिए अंडरकवर/स्पाई-स्टाइल रिपोर्टिंग, स्टिंग ऑपरेशन और फील्ड इन्वेस्टिगेशन किए। संगठित अपराध, साइबर क्राइम, ड्रग्स सिंडिकेट, मानव एवं गौवंश तस्करी और फर्जीवाड़े जैसे विषयों पर उनकी इन्वेस्टिगेशन चर्चित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ads
Back to top button