ताज़ा खबरेंधर्मनई दिल्ली

ब्रिक्स समिट की भव्यता वाला मंच देगा रामलीला का अनूठा अनुभव, ढाई घंटे में पूरी रामलीला

कन्हैया मित्तल, शिवाजी कश्यप और मनोज तिवारी द्वारा राम कथा होंगे विशेष आकर्ष

नई दिल्ली। दिल्ली की विश्व प्रसिद्ध श्री केशव रामलीला कमेटी, नेताजी सुभाष प्लेस* द्वारा इस वर्ष भव्य रामलीला का आयोजन 11 अक्टूबर से किया जा रहा है। धार्मिक आस्था, आधुनिक तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनसेवा का अनूठा संगम प्रस्तुत करने वाली श्री केशव रामलीला कमेटी इस बार भी दर्शकों के लिए कुछ नया

और भव्य लेकर आ रही है। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से विधायक अशोक गोयल देवराहा ने बताया कि कमेटी अपने भव्य और अभिनव मंचन के लिए विशेष पहचान रखती है ढाई घंटे में डिजिटल और वास्तविक रामलीला का आकर्षण,हर वर्ष मंच की सज्जा की थीम इसबार ब्रिक्स समिट की भव्यता दिखेगी।

उन्होंने बताया कि श्री केशव रामलीला कमेटी का मंच विशालकाय हाइड्रोलिक और घूमने वाला रामलीला के दृश्यों को जीवंत बनाने के साथ दर्शकों को आधुनिक तकनीक और भव्य मंचन का अनूठा अनुभव प्रदान करेगा।जो आकर्षणों में शामिल होगी।केवल ढाई घंटे में पूरी रामलीला का मंचन आकर्षक, सुंदरता से भरपूर, पूर्णतः सनातनी होगा।

यह भी पढ़ें  उन्नाव का चुनावी माहौल गरम: विकास बनाम आरोपों की सियासत तेज

रामलीला का मंचन श्री बाल्मीकि ज़ी और रामचरित्र मानस के ग्रंथो के साथ भक्ति और संस्कृति का रंग दिखाई देगा।अशोक देवराह ने बताया कि

रामलीला के शुभारंभ के साथ ही 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी।

, 11को उद्घाटन,12 अक्टूबर की शाम भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के भजनों के नाम होगी,वहीं,14 अक्टूबर को सांसद मनोज तिवारी द्वारा विशेष राम कथा का आयोजन होगा और 16 अक्टूबर को डांडिया क्चीन के नाम से प्रसिद्ध शिवानी कश्यप गरबा,डांडिया में अपनी शानदार प्रस्तुति देंगी।इस अवसर पर रामभक्त उनके साथ डांडिया और गरबा के रंग में रंगकर भक्ति और उत्सव का आनंद ले सकेंगे। देवराहा ने बताया कि रामलीला के साथ ‘जनसेवा का संकल्प’ श्री केशव रामलीला कमेटी केवल भगवान श्रीराम के आदर्शों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसेवा को भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानती है।

यह भी पढ़ें  बिजली निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का फैसला आज, कोलकाता में AIPF की आम सभा

इसी कड़ी में 18 अक्टूबर को विशाल निः शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा लोगों की सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

जरूरतमंद लोगों को *निःशुल्क चश्मे और कान की मशीनें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कमेटी का उद्देश्य है कि धार्मिक आयोजन के साथ समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य और सेवा का लाभ भी पहुंचाया जाए।

श्री केशव रामलीला कमेटी की खासियत केवल रामलीला का भव्य मंचन ही नहीं, बल्कि यहां लगने वाला *मेगा मेला और एयर कंडीशन फूड कोर्ट भी दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहता है। एयर कंडीशन फूड कोर्ट में दिल्ली के प्रसिद्ध फूड कैटरर्स द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। श्री केशव रामलीला कमेटी का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति, आधुनिक भारत की उपलब्धियों, मनोरंजन और जनसेवा* को एक ही मंच पर लाकर दिल्ली वासियों के लिए ऐसा आयोजन प्रस्तुत किया जाए, जो श्रद्धा के साथ-साथ गौरव और उत्साह की अनुभूति भी कराए।

Amresh Dwivedi

अमरेश द्विवेदी देश की एकमात्र बहुभाषी न्यूज़ एजेंसी हिंदुस्थान समाचार में कार्यरत हैं। इसके अलावा हिंदुस्थान समाचार की पाक्षिक पत्रिका युगवार्ता और मासिक पत्रिका नवोत्थान के साथ ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में भी उनके आलेख छपते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button