ताज़ा खबरेंलखनऊ

उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता 2026 | 1651 युवा, 20 स्किल्स | योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक, व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी कौशल से लैस करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा 12 जनवरी 2026 से राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 75 जनपदों से चयनित 1651 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे और 20 विभिन्न स्किल्स में अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे।

उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि योगी सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम, नवाचारी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता न केवल युवाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने का मंच है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता इंडिया स्किल्स कंपटीशन–2026 की चयन प्रक्रिया का अहम चरण है, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्कृष्ट प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता तीन चरणों में 23 जनवरी 2026 तक चलेगी, जबकि 24 जनवरी 2026 को आयोजित समापन समारोह में चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  उन्नाव: अकवाबाद टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर बिजली के पोल से टकराया, चालक की दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे ने जानकारी दी कि 12 और 13 जनवरी 2026 को होने वाले प्रथम चरण में प्रदेश के सभी 75 जनपदों से लगभग 570 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस चरण में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, वेल्डिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन टेक्नोलॉजी, सीएनसी मिलिंग और सीएनसी टर्निंग सहित 6 स्किल्स में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पहले दिन प्रतिभागियों को विशेषज्ञों द्वारा संबंधित स्किल्स का ओरिएंटेशन, वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता के प्रारूप की जानकारी तथा उन्नत मशीनों पर अभ्यास कराया जाएगा, जबकि 13 जनवरी को वास्तविक प्रतिस्पर्धा होगी।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की प्रतियोगिता लखनऊ स्थित आईटीआई अलीगंज, आईटीआई मोहनलालगंज, आईटीओटी, रेमंड सेंटर, राजकीय पॉलिटेक्निक, आईटीआई चारबाग, पॉलिटेक्निक (महिला) और सीआईपीईटी सहित विभिन्न संस्थानों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक चरण में प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता, नवाचार, रचनात्मक सोच और प्रदर्शन क्षमता का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाएगा। चयनित श्रेष्ठ प्रतिभाओं को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा, बल्कि शंघाई (चीन) में आयोजित होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

यह भी पढ़ें  उन्नाव: सफीपुर में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने घर के बाहर से दबोचा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button