उत्तर प्रदेशजौनपुरताज़ा खबरें

गुरु पूर्णिमा पर डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने सात मंदिरों में किया पूजन

जौनपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाजसेवी डॉ. वेद प्रकाश सिंह (राजू भईया) ने जौनपुर क्षेत्र के सात प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन और पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों के महंतों और पुजारियों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया तथा उन्हें अंगवस्त्र और संत रविदास का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलन कर भारतीय संस्कृति, गुरु परंपरा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु का सम्मान हमारी परंपरा की सबसे बड़ी पहचान है।

इस अवसर पर मंदिर परिसरों में बेल, पीपल, बरगद और नीम जैसे धार्मिक और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का भी रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु, संत और प्रकृति के प्रति सम्मान ही समाज को मजबूत और संस्कारित बनाता है। पर्यावरण संरक्षण भी हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह भी पढ़ें  मिर्जापुर में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: अदाणी फाउंडेशन ने महिला उद्यमियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित

डॉ. सिंह ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और सद्भाव को बढ़ावा देने का अवसर भी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपनाने की अपील की।

Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी एक अनुभवी ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट, क्राइम इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर और डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने डीडी न्यूज़ (दूरदर्शन) में बतौर डिजिटल हेड की सेवाएं दीं और प्राइम टीवी में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर के रूप में न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स की डिजिटल ग्रोथ, ऑडियंस एंगेजमेंट और मल्टी-प्लेटफॉर्म मीडिया स्ट्रैटेजी पर महत्वपूर्ण काम किया। क्राइम इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के तौर पर उन्होंने कई न्यूज़ चैनलों के लिए अंडरकवर/स्पाई-स्टाइल रिपोर्टिंग, स्टिंग ऑपरेशन और फील्ड इन्वेस्टिगेशन किए। संगठित अपराध, साइबर क्राइम, ड्रग्स सिंडिकेट, मानव एवं गौवंश तस्करी और फर्जीवाड़े जैसे विषयों पर उनकी इन्वेस्टिगेशन चर्चित रहीं। कई संवेदनशील मामलों में उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस को जरूरी इनपुट व सहयोग उपलब्ध कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button