उन्नावताज़ा खबरें

जन्मदिन पर सांसद स्वामी हरि साक्षी महाराज करेंगे निःशुल्क भोजन वितरण

उन्नाव। उन्नाव से सांसद डॉ. स्वामी हरि साक्षी महाराज अपने 69वें जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सेवा कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सांसद सुबह 10 बजे उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, यह फाउंडेशन का 171वां निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम होगा, जिसके अंतर्गत सांसद डॉ. स्वामी हरि साक्षी महाराज स्वयं जरूरतमंदों को भोजन एवं मिष्ठान वितरित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में तैयारियां की जा रही हैं और बड़ी संख्या में जरूरतमंदों व आम लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

तीन वर्षों से जारी है सेवा कार्य

संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष चेतन मिश्रा ने बताया कि कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन पिछले तीन वर्षों से लगातार सेवा भाव के साथ निःशुल्क भोजन वितरण का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सांसद की मौजूदगी से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिलेगी, बल्कि संस्था के सेवाकार्यों को भी नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें  Holi 2026: यूपी में उज्ज्वला लाभार्थियों की मनेगी 'फ्री' वाली होली, सरकार दे रही मुफ्त गैस सिलेंडर, ऐसे उठाएं लाभ

सेवा के साथ मनाया जाएगा जन्मदिन

सांसद स्वामी हरि साक्षी महाराज का जन्मदिन इस बार किसी औपचारिक समारोह की बजाय जनसेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया जाएगा। समर्थकों और स्थानीय नागरिकों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button