उन्नावताज़ा खबरें

उन्नाव: सफीपुर में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने घर के बाहर से दबोचा

संतोष अवस्थी ब्यूरो चीफ उन्नाव

उन्नाव। जनपद के सफीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, उप-निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अभियुक्त श्रीराम पुत्र रामआसरे को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राम दरौली, थाना सफीपुर का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 49 वर्ष बताई गई है। वह लंबे समय से वारंटी अभियुक्त के रूप में वांछित चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक विनोद कुमार सरोज के साथ कांस्टेबल रोहित कुमार भी शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें  बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग के 'हंटर' से प्रशासनिक हड़कंप; मुख्य सचिव और DGP हटाए गए, ममता बनर्जी ने किया 'सड़क पर उतरने' का एलान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button