ताज़ा खबरेंदुनियादेश

पाकिस्तान और अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया

कराची/इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अमेरिका पंजाब प्रांत में स्थित एक आतंकवाद-रोधी केंद्र में दो सप्ताह का अभ्यास कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका का 13वां द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास ‘इंस्पायर्ड गैम्बिट-2026’, शुक्रवार को शुरू हुआ। यह अभ्यास खारियन जिले के पब्बी कस्बे में स्थित ‘नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर’ (एनसीटीसी) में किया जा रहा है।

एनसीटीसी पाकिस्तान के लिए चीन और अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ संयुक्त आतंकवाद रोधी अभ्यासों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में काम करता है।

आईएसपीआर ने बताया कि यह अभ्यास आतंकवाद रोधी (सीटी) क्षेत्र में किया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान और अमेरिका की सेनाओं की सैन्य टुकड़ियां शामिल हैं। इस अभ्यास का मकसद आतंकवाद रोधी अनुभवों को साझा करके आपसी समझ और समन्वय को बढ़ाना है।

आईएसपीआर ने कहा कि इस तरह के संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने, पेशेवर सैन्य मानकों में सुधार करने और जटिल आतंकवाद रोधी वातावरण में काम करने के लिए दोनों सेनाओं की क्षमता को मजबूत करने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें  थलापति विजय बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री! शपथ लेते ही 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं की सुरक्षा बल की फाइल पर साइन

आईएसपीआर ने कहा कि ‘इंस्पायर्ड गैम्बिट-2026’ अभ्यास शांति और स्थिरता के लिए सहयोगात्मक प्रयासों के प्रति पाकिस्तान और अमेरिका की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे पहले, दोनों पक्षों के अधिकारियों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी एक अनुभवी ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट, क्राइम इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर और डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने डीडी न्यूज़ (दूरदर्शन) में बतौर डिजिटल हेड की सेवाएं दीं और प्राइम टीवी में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर के रूप में न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स की डिजिटल ग्रोथ, ऑडियंस एंगेजमेंट और मल्टी-प्लेटफॉर्म मीडिया स्ट्रैटेजी पर महत्वपूर्ण काम किया। क्राइम इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के तौर पर उन्होंने कई न्यूज़ चैनलों के लिए अंडरकवर/स्पाई-स्टाइल रिपोर्टिंग, स्टिंग ऑपरेशन और फील्ड इन्वेस्टिगेशन किए। संगठित अपराध, साइबर क्राइम, ड्रग्स सिंडिकेट, मानव एवं गौवंश तस्करी और फर्जीवाड़े जैसे विषयों पर उनकी इन्वेस्टिगेशन चर्चित रहीं। कई संवेदनशील मामलों में उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस को जरूरी इनपुट व सहयोग उपलब्ध कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button