उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंदेशबड़ी खबर

झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब मथुरा तक चलेगी, रेलवे ने दी मंजूरी

राजा की मंडी, रुनकुटा, दीन दयाल धाम और बाद स्टेशनों पर वाणिज्यिक स्टॉपेज होंगे

झांसी/आगरा : भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा स्टेशन तक विस्तारित करने की मंजूरी दे दी है। इस विस्तार के बाद झांसी, आगरा और मथुरा के बीच यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध होगी।


रेलवे के अनुसार, विस्तार के बाद ट्रेन संख्या 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मथुरा तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 11902 मथुरा से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के लिए वापसी सेवा देगी।

मथुरा तक विस्तार के बाद ट्रेन की कुल यात्रा दूरी 217 किलोमीटर से बढ़कर 270 किलोमीटर हो जाएगी। विस्तारित सेवा से मार्ग में आने वाले स्टेशनों के यात्रियों को भी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

विस्तारित सेवा के तहत ट्रेन संख्या 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से शाम 4:00 बजे रवाना होगी और रात 11:00 बजे मथुरा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 11902 मथुरा से सुबह 5:05 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें  UPTET प्रमाणपत्र संशोधन: ऑनलाइन आवेदन शुरू, 200 रुपये शुल्क—जानें पूरी प्रक्रिया

रेलवे ने विस्तारित हिस्से में राजा की मंडी, रुनकुटा, दीन दयाल धाम और बाद स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव की मंजूरी दी है। इससे इन स्टेशनों के यात्रियों को ट्रेन सेवा का लाभ मिल सकेगा।

रेलवे का कहना है कि इस विस्तार से झांसी, आगरा और मथुरा के बीच यात्रा सुविधा में सुधार होगा। साथ ही विस्तारित मार्ग पर पड़ने वाले मध्यवर्ती स्टेशनों तक यात्रियों की पहुंच भी बेहतर होगी।

Amresh Dwivedi

अमरेश द्विवेदी देश की एकमात्र बहुभाषी न्यूज़ एजेंसी हिंदुस्थान समाचार में कार्यरत हैं। इसके अलावा हिंदुस्थान समाचार की पाक्षिक पत्रिका युगवार्ता और मासिक पत्रिका नवोत्थान के साथ ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में भी उनके आलेख छपते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button