उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंदेशलखनऊ

सीवर समस्या पर सख्त हुए विधायक डॉ. नीरज बोरा, अधिकारियों को 10 दिन में समाधान का अल्टीमेटम

लखनऊ के जानकीपुरम, फैजुल्लागंज, जोन-3 और जोन-6 में लगातार सामने आ रही सीवर चोक और ओवरफ्लो की समस्या को लेकर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। पुरनिया स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में जल निगम, जलकल विभाग और सुएज इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान विधायक डॉ. नीरज बोरा ने क्षेत्र में खराब सीवर व्यवस्था और जलभराव की समस्या पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित वार्डों में सीवर चोक और ओवरफ्लो की समस्याओं का अगले 10 दिनों के भीतर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

विधायक ने स्पष्ट कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तय समयसीमा के भीतर सीवर लाइन की सफाई, मरम्मत और आवश्यक तकनीकी कार्य पूरे किए जाएं ताकि लोगों को राहत मिल सके।

डॉ. नीरज बोरा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर कार्य पूरा नहीं हुआ या किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था सुएज इंडिया के खिलाफ शासन स्तर पर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

यह भी पढ़ें  उन्नाव में जहरखुरानी का शिकार हुए नोएडा के व्यापारी: सड़क किनारे बेहोश छोड़ भागे बस चालक और परिचालक

उन्होंने जल निगम, जलकल विभाग और सुएज इंडिया को बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि सड़कों पर बह रहे सीवर के पानी, जाम सीवर लाइन और खुले मैनहोल जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

बैठक के बाद विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि जानकीपुरम, फैजुल्लागंज और जोन-3 व जोन-6 के कई वार्डों से लगातार सीवर ओवरफ्लो की शिकायतें मिल रही हैं। इससे लोगों को दैनिक जीवन में परेशानी हो रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम दिव्यांशु सिंह, सहायक अभियंता मनोज कुशवाहा, सहायक अभियंता जलकल जोन-3 गया प्रसाद तथा सुएज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि गौरव सिंह और संजीव शाही सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  हिंदू समाज में भेदभाव खत्म होना चाहिए: नरेंद्र ठाकुर

Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी एक अनुभवी ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट, क्राइम इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर और डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने डीडी न्यूज़ (दूरदर्शन) में बतौर डिजिटल हेड की सेवाएं दीं और प्राइम टीवी में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर के रूप में न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स की डिजिटल ग्रोथ, ऑडियंस एंगेजमेंट और मल्टी-प्लेटफॉर्म मीडिया स्ट्रैटेजी पर महत्वपूर्ण काम किया। क्राइम इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के तौर पर उन्होंने कई न्यूज़ चैनलों के लिए अंडरकवर/स्पाई-स्टाइल रिपोर्टिंग, स्टिंग ऑपरेशन और फील्ड इन्वेस्टिगेशन किए। संगठित अपराध, साइबर क्राइम, ड्रग्स सिंडिकेट, मानव एवं गौवंश तस्करी और फर्जीवाड़े जैसे विषयों पर उनकी इन्वेस्टिगेशन चर्चित रहीं। कई संवेदनशील मामलों में उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस को जरूरी इनपुट व सहयोग उपलब्ध कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button