
उन्नाव: जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार 26 अप्रैल 2026 को रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर 491 प्रशिक्षु आरक्षियों ने संविधान और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली और औपचारिक रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस बल में शामिल हो गए।

मुख्य अतिथि ने ली सलामी समारोह के मुख्य अतिथि श्री नवीन अरोड़ा, अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं), लखनऊ ने परेड की सलामी ग्रहण की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी उन्नाव श्री घनश्याम मीणा भी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह ने नव पास आउट हुए सभी आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा, “अनुशासन बनाए रखो, जनसेवा को अपना धर्म समझो और हमेशा ईमानदारी से ड्यूटी करो।” उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रशिक्षण में टॉप करने वाले कैडेट्स
अंतः विषय (Internal Subjects) में समूहवार प्रथम स्थान:
- प्रथम समूह: रि०आ० शरद प्रताप सिंह
- द्वितीय समूह: रि०आ० विष्णु
- तृतीय समूह: रि०आ० प्रमोद राय
- चतुर्थ समूह: रि०आ० राहुल कुमार
- पंचम समूह: रि०आ० अनुराग खरे
- षष्ठम समूह: रि०आ० सुमित कुमार
- सप्तम समूह: रि०आ० जय कुमार साहू
- अष्टम समूह: रि०आ० विपिन घनघौरिया

बाह्य विषय (External Subjects) में विजेता:
- शारीरिक प्रशिक्षण: अंकित कुमार
- भीड़ नियंत्रण व यातायात: अनुराग खरे
- शस्त्र प्रशिक्षण: रवी प्रताप सिंह
- योगासन: प्रवेश कुमार पाण्डेय
- फील्ड क्राफ्ट: ऋतुराज
समग्र उत्कृष्टता के पुरस्कार:
- अंतः विषय में सर्वोच्च: रि०आ० सहदेव (720/800)
- बाह्य विषय में सर्वोच्च: रि०आ० अनुराग खरे (535/600)
- समग्र सर्वोत्तम प्रशिक्षु: रि०आ० अनुराग खरे (1307/1500)
समारोह के अंत में परेड कमांडर रि०आ० अमन दुबे के नेतृत्व में शानदार मार्च पास्ट निकाला गया।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की ओर से सभी नव-नियुक्त आरक्षियों को उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भेजी गईं।




